मैहर: बिजली समस्या को लेकर बदेरा में कल होगी बैठक
भदनपुर पहाड़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर कल बदेरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी,सांसद गणेश सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।कम वोल्टेज, अनियमित बिजली आपूर्ति और जर्जर विद्युत व्यवस्था से परेशान किसान, उपभोक्ता और आमजन अपनी समस्याएं बैठक में रखेंगे।