नौगावां सादात: वृक्ष जैसी धारा में फरार चल रहे वारंटी को नौगांवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौगांवा सादात थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस टीमों ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्तों को दबोचा और संबंधित धाराओं के तहत चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।