लोहंडीगुडा: सड़क दुर्घटना में मृत ईसाई धर्मांतरित व्यक्ति के शव को गांव में दफनाने को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने किया विरोध
बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र के चोंडीमेटावाड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वही युवक के शव को दफनाने के लिये गाँव मे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। बताया जा रहा कि युवक के परिजन ईसाई धर्म को अपना लिया था और ईसाई धर्म के अनुरूप ही शव का कफन दफन करना चाहते थे ।