बाबई: आरी में विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी पर लोहे के बल्लम से हमला किया, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
गुरुवार देर रात ग्राम आरी में बस स्टैंड के पास आपसी विवाद के चलते फरियादी विनोद पिता घासीराम को नरेंद्र पिता तेजराम ने लोहे के बल्लम मारकर लहू लुहान कर दिया। घायल फरियादी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखननगर पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।