मेरठ: शहर के हापुड़-बुलंदशहर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान
Meerut, Meerut | Jun 30, 2024 मेरठ में शनिवार देर रात हापुड़ बुलंदशहर हाईवे पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान ट्रक का चालक और परिचालक चलते ट्रक से कूद गए, जिसके चलते चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर एक गाड़ी को मौके पर बुला लिया, लेकिन तब तक ट्रक चलाकर राख हो चुका था।