मेरठ: कलेक्ट्रेट पर तीन नए कानून के विरोध में वकीलों का हंगामा,प्रदर्शन,सरकार से इन्हें तत्काल वापस लिए जाने की मांग की
Meerut, Meerut | Jun 29, 2024 कानून की कई धाराओं में फेरबदल और तीन नए कानून लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के बैनर तले वकीलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने इन तीनों कानून को 'काला कानून' बताते हुए सरकार से इन्हें तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।एक जुलाई से सरकार ने कुछ कानूनों में फेरबदल करने का ऐलान किया है।