मेरठ: परतापुर क्षेत्र से गोद दी हुई बेटी लेकर फरार होने वालों मां पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज,SSP के आदेश पर जांच शुरू
Meerut, Meerut | Jun 29, 2024 गोद दी बेटी को लेकर फरार होने वाली मां के खिलाफ SSP के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है।परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाले अनुराग की 9 साल पहले शादी हुई थी।दोनों की कोई संतान नहीं हुई।अनुराग ने अपनी मौसी अनुराधा से कोई बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था।अनुराधा ने अपने घर के सामने रहने वाली ममता से संपर्क किया।उस समय ममता गर्भवती थी।