ब्रेकिंग न्यूज: हिमाचल के कुल्लू से इस वक्त की बड़ी खबर! जिला मुख्यालय के पास शिक्षा हब कहे जाने वाले मोहल चौक पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां नेपाल मूल के एक व्यक्ति वीर सिंह पर फॉरेस्ट लैंड पर अवैध कब्जा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जमीन का मामला पहले से ही देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद, रविवार रात को यहां फॉरेस्ट की जमीन पर बड़ी मशीन लाकर अवैध बोरिंग का काम किया गया।भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने भुंतर पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने काम रुकवाया। लेकिन वीर सिंह की मनमानी यहीं नहीं रुकी! बीते कल, यानी 14 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसने फॉरेस्ट लैंड पर लोहे का शेड (धरा) बनाकर और कब्जा कर लिया। आरोप है कि वो रसूखदारों के नाम पर स्थानीय लोगों को धौंस दिखा रहा है।अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध बोर को तुरंत सील किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
#KulluNews #HimachalPradesh #BreakingNewsHindi #SupremeCourtOrder #ForestLandEncroachment #KulluPolice #BhuntarPolice #IllegalEncroachment #SaveForestLand #JusticeForKullu #MohalKullu #VikramadityaSingh #HimachalGovt #ContemptOfCourt #HimachalNews #ShortsHindi #ReelsIndia #ViralNews #Samachar #CrimeNewsHindi
Kullu, Kullu | Sep 15, 2026