इंदौर: नाबालिग के प्रेम विवाह के मामले में चंदन नगर पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया मामला, पंडित व दूल्हे का नाम है शामिल
Indore, Indore | May 25, 2024 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को हुए नाबालिक के प्रेम विवाह के मामले में लाडो अभियान के सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें वर वधु के माता-पिता, एक रिश्तेदार सहित दूल्हे और पंडित का नाम भी शामिल है। वही इस मामले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमे दूल्हे पर और भी प्रकरण दर्ज हो सकते है।