भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में सारस गणना की जा रही है। यह 43वीं सारस गणना है। सारस गणना 2 दिन तक चलेगी। टीमें नेशनल पार्क के अंदर अलग-अलग इलाकों में जाकर सारस की गणना करेंगी। इससे पता लगेगा कि पहले के मुकाबले सारस की संख्या में इजाफा हुआ है या नहीं।