कोचस: कोचस चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला, ठेले-खोपचे हटाए गए, सड़क हादसे के बाद लिया गया एक्शन
Kochas, Rohtas | Jul 15, 2026 कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कोचस चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे लगे ठेले, खोपचे और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु