प्रतापगढ़: सवेरा गांव में ट्रेलर की टक्कर से तीन युवकों की हुई मौत, पहचान में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर सवेरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक