गुरुआ: प्रखण्ड भर में झमाझम बारिश के बीच सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में दिखा कम उत्साह
Gurua, Gaya | Feb 14, 2024 गुरुआ प्रखंड के शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक संस्थानों में हर्सोल्लास के साथ विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। प्रखंड के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों में विद्या की देवी की प्रतिमा स्थापित की गई। युवाओं के अलावे छात्र छात्राओं के द्ववारा पूजा पंडालों को काफी आकर्षक रूप से सजाई गई। पूजा पंडालों को रंगीन रौशनी से आकर्षक बना दिया।