गुरुआ: आजाद बीघा गांव के पास से हुई बाइक लूट के आरोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Feb 14, 2024 शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर अपराधियों द्वारा छीनी गई बाइक समेत एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चले कि इटवा गांव निवासी त्रिशंकु अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच आजाद बीघा गांव के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक छीन कर फरार हो गए थे।