गिरिडीह: विधायक जयराम महतो ने पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात की, निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की
डुमरी विधायक जय राम महतो शुक्रवार को 2 बजे सिरसिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बताया गया कि 17 वर्षीय पायल कुमारी का शव बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के समीप बरामद किया गया।