ललितपुर: ललितपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला कर ₹50,000 की रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: सीओ सदर
ललितपुर में कंपनी बाग के पास स्थित एक डेयरी संचालक कि यहां लगभग ढाई कुंतल नकली घी खाद्य विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया था।उक्त मामले में पत्रकारों द्वारा खबर चलाए जाने से नाराज डेरी संचालक के पुत्रों ने एक वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हर हमला कर ₹50000 की रंगदारी मांगी थी। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की है।