बंजरिया: दरोगा टोला में बुधवार को दो लोगों के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हुई
बंजरिया थाना क्षेत्र के दरोगा टोला में बुधवार दो लोगो के घर मे आग लगने से हजारों की संपति जल कर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दश्ते की टीम आग पर काबू पाई। तब तक घर मे रखा कपड़ा,वर्तन,व अनाज जल गया। स्थानीय मुकेश सहनी ने बताया कि आग लड्डू पासवान के घर मे लगी फिर करन पासवान के घर को भी चपेट में ले लिया। सीओ ने कहा आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट लेने को कहा।