शिवपुरी जिले के नरवर तहसील क्षेत्र के ग्राम सुलतानपुर निवासी सालिगराम कुशवाह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठग ने खुद को श्रीराम फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर उनसे ₹4,920 रुपये ठग लिए। किसान सालिगराम कुशवाह ने बताया कि उसने श्रीराम फाइनेंस से हीरो स्प्लेंडर गाड़ी फाइनेंस कराई थी। 4 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया।