भादरा: गुरु पूर्णिमा पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गुरु पूजन एवं पादुका पूजन संपन्न हुआ
भादरा स्थित श्री प्रबल महाराज की कुटिया के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिन रुद्राभिषेक, गुरु पूजन और पादुका पूजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया, अतिथियों का सम्मान किया गया तथा आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।