बांसवाड़ा: टिमरू पाड़ा नेगरट गांव में पैंथर के हमले में घायल 11 वर्षीय रोहित की मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
पैंथर के हमले में गंभीर रूप से घायल बालक रोहित की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।घाटोल थाना पुलिस के एएसआई केसर सिंह ने बताया कि रोहित पुत्र विमल निवासी टिमरू पाड़ा नेगरट घाटोल थाना पुलिस और वन विभाग की टीम की मौजूदगी में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।