कुमारखंड: मधुबनी में लावारिस चार पहिया वाहन मिलने से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना अंतर्गत मधुवनी पुल के समीप कुमारखंड-चकमका मुख्य मार्ग पर लावारिस हालत में बिना नंबर प्लेट का एक चार पहिया वाहन कार लावारिस हालत में खड़ा देख लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। बताया गया कि शुक्रवार की देर रात मधुबनी चौक से पश्चिम स्थित पुलिया के पास कार चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया।