मांगरौल: किशनपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे भामाशाहों ने एक लाख 75000 रूपए का किया सहयोग
Mangrol, Baran | Aug 15, 2024 रा.उ.मा.वि. किशनपुरा में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ।शाला प्रधानाचार्य रमेश चन्द सुमन ने विद्यालय भवन की छत टपकने की समस्या तथा कक्षा-कक्षों के क्षतिग्रस्त फर्श की समस्या ग्रामवासियों के समक्ष रखी। जिस पर सभी ग्रामवासियों एवं विद्यालय स्टॉफ ने विद्यालय भवन की मरम्मत कार्य हेतु लगभग एक लाख 75000 का सहयोग किया।