मांगरौल: मेला ग्राउंड में 78वें स्वाधीनता दिवस पर उपखंड अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
Mangrol, Baran | Aug 15, 2024 मांगरोल कस्बे में 78 वां स्वाधीनता दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया।मेला ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित हुआ जहां उपखंड अधिकारी शंभूदयाल मित्तल ने ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुतियां दी।