मांगरौल: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेला ग्राउंड से निकली तिरंगा रैली उपखंड अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mangrol, Baran | Aug 13, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को मांगरोल कस्बे के मेला ग्राउंड से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को उपखंड अधिकारी शंभूदयाल मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सुभाष सर्किल बस स्टैंड बमोरी तिराहे सहित कई मार्गो से होकर गुजरी। तिरंगा रैली में विकास अधिकारी राधेश्याम भील सहित नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी व स्कूल के बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।