मांगरौल: मेला ग्राउंड से निकली तिरंगा वाहन रैली उपखंड अधिकारी व थानाधिकारी रहे मौजूद
Mangrol, Baran | Aug 14, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को मांगरोल कस्बे के मेला ग्राउंड से बंमोरीकला तिराहे तक तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में उपखंड अधिकारी शंभूदयाल मित्तल थानाधिकारी महेंद्र कुमार विकास अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा रैली में मौजूद लोग देश भक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के समापन के बाद शपथ दिलाई गई ।