मांगरौल: सीसवाली पुलिस टाउन चौकी के पीछे बरसाती पानी खेतों व मकान में भरा लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी पंचायत का ध्यान नहीं
Mangrol, Baran | Aug 12, 2024 सीसवाली कस्बे की पुलिस टाउन चौकी के पीछे बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से खेतों व मकानों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। पुलिस टाउन चौकी से रायथल रोड तक ठेकेदार ने सीसी रोड बनाया थ। ठेकेदार ने उस समय पानी की निकासी नहीं दी। ऐसे में यहां बरसात का पानी खेतों व मकानों में भर रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।