दरभा: बस्तर में बदलाव की नई बयार, माओवाद के साये से निकलकर विकास की रौशनी से जगमगाया कोलेंग वनांचल
Darbha, Bastar | May 17, 2026 बस्तर का वह सुदूर वनांचल, जहाँ कभी सन्नाटा और दहशत का पहरा हुआ करता था, आज खुशहाली की एक नई इबारत लिख रहा है। जिले के दरभा विकासखंड का कोलेंग क्षेत्र, जो दशकों तक माओवादी गतिविधियों के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ गया था, अब अपनी एक नई और सकारात्मक पहचान गढ़ रहा है।