लोहावट: फलोदी में बोरवेल से निकाले गए 9 साल के भोमाराम की मौत
फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र में 39 घंटे के संघर्ष के बाद बोरवेल से बाहर निकाले गए 9 वर्षीय भोमाराम को अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। रेस्क्यू में पत्थर और पानी बाधा बने, देसी जुगाड़ से बचाव दल ने विशेष उपकरण बनाकर बच्चे को निकाला। घटना पर चिकित्सा मंत्री और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।