पटना ग्रामीण: बिहार के दोनों डिप्टी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये हुए रवाना,कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेताओं से करेंगे चर्चा
बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शनिवार की देर शाम पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना हुए। इस दौरान बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करेंगे। वही पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी विभागों का बंटवारा हो चुका है। आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है।