भूपालसागर: स्थानीय पुलिस थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई।
बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। एसडीएम पुनीत कुमार गेलड़ा व नव नियुक्त सीओ अनिल सारण की संयुक्त बैठक में कहा गया कि होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर के खुशी मनाते हैं। इस दौरान CLG सदस्य रहे।