रायपुर रानी। श्रावण मास के पावन अवसर पर रायपुर रानी में स्व. श्री वैद्य विलायती राम बाबा जी की स्मृति में "शिव शंभू कांवड़ शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक संचालित होगा।
शिविर का आयोजन अग्रवाल मेडिकल स्टोर, रायपुर रानी की ओर से किया जा रहा है। आयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए रहने की व्यवस्था, शुद्ध सात्विक भोजन, ठंडा एवं शुद्ध पेयजल, दवाइयों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शिविर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
पता:
अग्रवाल मेडिकल स्टोर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर रानी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर।
संपर्क:
कमल अग्रवाल – 9896414126
https://www.instagram.com/reel/DblbvmSzewD/?igsh=cXhiOXM1bjJyazNt