सुनेल कस्बे में लंबे समय से मुख्य मार्गों पर गति अवरोधक नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे।नागरिकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मांग उठाए जाने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पहल करते हुए गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे विभिन्न स्थानों पर गति अवरोधकों का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।