प्रखंड में पीडीएस दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की आहट देखने को मिली है। रविवार को झारखंड खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की के नेतृत्व में निदेशालय स्तर की जांच टीम ने तीन जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर, ई-पॉस मशीन, लाभुक सूची और खाद्यान्न भंडारण की गहन जांच