दरभंगा: लहेरियासराय थाना में SSP की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश
SSP जगुनाथ रेड्डी ने लहेरियासराय थाना में अनुसंधान बैठक कर सभी लंबित कांडों की समीक्षा की। बैठक में हायाघाट थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान SSP ने वारंट और कुर्की की प्रक्रिया तेज कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कांडों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध अनुसंधान पर जोर दिया