मंडी: जिला प्रशासन मंडी को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-2024
Mandi, Mandi | Mar 5, 2024 मंडी जिला प्रशासन को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड (गोल्ड) से नवाजा गया है। जिला प्रशासन को बेटियों के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए ‘देई’ (डी.ईआई - डॉटर्स एम्पावरमेंट इनिशिएटिव) कार्यक्रम के बेहतर व सफल कार्यान्वयन के लिए यह अवार्ड मिला है। मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इसकी पुष्टि की हैं।