राजपुर: तेज आंधी-तूफान और बारिश से मौसम का मिजाज बदला, नवतपा की गर्मी से मिली राहत
बलरामपुर जिले के राजपुर मे रविवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को नवतपा की तपिश से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शाम होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने लगीं।