Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
No video available

बाबू लालू प्रसाद यादव जी का मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की साझा प्रत्याशी कुमारी अनिता जी को जिताने की अपील ✌🏻

2.6k views | Surajgarha, Lakhisarai | May 12, 2024

MORE NEWS

लखीसराय में SDRF द्वारा 54 आपदा मित्रों एवं गोताखोरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर जिला पदाधिकारी ने SDRF टीम को सम्मानित किया। प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन, राहत-बचाव तथा सड़क दुर्घटना सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
 Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar

लखीसराय में SDRF द्वारा 54 आपदा मित्रों एवं गोताखोरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर जिला पदाधिकारी ने SDRF टीम को सम्मानित किया। प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन, राहत-बचाव तथा सड़क दुर्घटना सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

Lakhisarai, Bihar | Jun 6, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय

लखीसराय, दिनांक 06 जून 2026

आगामी बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के सहयोग से आपदा मित्रों एवं गोताखोरों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 04 जून से 06 जून 2026 तक अष्टघट्टी तालाब एवं संग्रहालय परिसर के समीप संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल 54 आपदा मित्रों एवं गोताखोरों ने भाग लिया। SDRF की विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रतिभागियों को जल बचाव, डूबते व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव उपकरणों के उपयोग तथा बाढ़ जैसी परिस्थितियों में सामुदायिक सहयोग से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में बचाव कार्य करने वाले व्यक्ति को सर्वप्रथम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि "पहले स्वयं को सुरक्षित रखें, उसके बाद दूसरों की सहायता करें।" उन्होंने प्रशिक्षित आपदा मित्रों से प्राप्त प्रशिक्षण का सदुपयोग करते हुए आपदा के समय प्रशासन एवं समाज के सहयोगी के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए SDRF टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।

प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, लखीसराय श्री शशि कुमार ने बताया कि बाढ़ के दौरान संभावित प्रभावित क्षेत्रों, नदी तटों एवं तटबंधों के आसपास प्रशिक्षित आपदा मित्रों एवं गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। ये लोग नियमित पेट्रोलिंग कर स्थानीय प्रशासन को सहयोग देंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि ने प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मानवता के आधार पर तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिवहन विभाग द्वारा "गुड सेमेरिटन योजना" के अंतर्गत ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाते हुए दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने की अपील की।

जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज में निस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्य कर लोगों की जान बचाता है, तो ऐसे व्यक्तियों को जिला प्रशासन के समक्ष लाया जाए ताकि उन्हें सम्मानित कर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जा सके।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती बंदना पाण्डेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय लखीसराय, दिनांक 06 जून 2026 आगामी बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के सहयोग से आपदा मित्रों एवं गोताखोरों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 04 जून से 06 जून 2026 तक अष्टघट्टी तालाब एवं संग्रहालय परिसर के समीप संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल 54 आपदा मित्रों एवं गोताखोरों ने भाग लिया। SDRF की विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रतिभागियों को जल बचाव, डूबते व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव उपकरणों के उपयोग तथा बाढ़ जैसी परिस्थितियों में सामुदायिक सहयोग से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में बचाव कार्य करने वाले व्यक्ति को सर्वप्रथम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि "पहले स्वयं को सुरक्षित रखें, उसके बाद दूसरों की सहायता करें।" उन्होंने प्रशिक्षित आपदा मित्रों से प्राप्त प्रशिक्षण का सदुपयोग करते हुए आपदा के समय प्रशासन एवं समाज के सहयोगी के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए SDRF टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, लखीसराय श्री शशि कुमार ने बताया कि बाढ़ के दौरान संभावित प्रभावित क्षेत्रों, नदी तटों एवं तटबंधों के आसपास प्रशिक्षित आपदा मित्रों एवं गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। ये लोग नियमित पेट्रोलिंग कर स्थानीय प्रशासन को सहयोग देंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि ने प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मानवता के आधार पर तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिवहन विभाग द्वारा "गुड सेमेरिटन योजना" के अंतर्गत ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाते हुए दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज में निस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्य कर लोगों की जान बचाता है, तो ऐसे व्यक्तियों को जिला प्रशासन के समक्ष लाया जाए ताकि उन्हें सम्मानित कर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जा सके। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती बंदना पाण्डेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 6, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा फ्रोजन सीमेन स्टेशन परियोजना के तहत चानन प्रखंड अंतर्गत चिन्हित स्थल का नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) एवं कम्फेड की टीम के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

फ्रोजन सीमेन स्टेशन परियोजना की स्थापना हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल चानन के मौजा गोपालपुर, थाना संख्या-47, खाता संख्या-192, खेसरा संख्या-1130 अंतर्गत 79.92 एकड़ गैर मजरूआ मालिक भूमि मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना को हस्तांतरित की जा चुकी है।

विभागीय निर्देश के आलोक में NDDB एवं कम्फेड की टीम आज उक्त स्थल का भौतिक निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। टीम द्वारा कुंदरबराज मार्ग होते हुए स्थल के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान NDDB की तकनीकी टीम, जिसमें असैनिक अभियंता शामिल थे, ने ग्रामीण अंचल अमीन एवं स्थानीय ग्रामीणों (गोबरदाहा, कोडासी आदि ग्रामों) के सहयोग से जीपीएस आधारित फोटोग्राफी कराई तथा भूमि की स्थिति, जल स्रोतों की उपलब्धता एवं आसपास के गांवों की भौगोलिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

स्थल भ्रमण के उपरांत कुंदरबराज स्थित गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री गौतम कुमार द्वारा परियोजना हेतु जल की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी NDDB एवं कम्फेड की टीम को प्रदान की गई।

इसी दौरान गोबरदाहा, कोडासी गाँव के जनजातीय समाज के लोगों के साथ भी संवाद स्थापित किया गया,उनके द्वारा प्रोजेक्ट की जानकारी पाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई,इससे उनके विकाश का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

निरीक्षण उपरांत टीम द्वारा जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सहायता, समुचित समन्वय एवं ग्रामीणों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके पश्चात टीम धरहरा प्रखंड के लिए प्रस्थान कर गई।

निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की सतत निगरानी एवं समुचित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके।
इस प्रकार निरीक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा फ्रोजन सीमेन स्टेशन परियोजना के तहत चानन प्रखंड अंतर्गत चिन्हित स्थल का नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) एवं कम्फेड की टीम के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। फ्रोजन सीमेन स्टेशन परियोजना की स्थापना हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल चानन के मौजा गोपालपुर, थाना संख्या-47, खाता संख्या-192, खेसरा संख्या-1130 अंतर्गत 79.92 एकड़ गैर मजरूआ मालिक भूमि मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना को हस्तांतरित की जा चुकी है। विभागीय निर्देश के आलोक में NDDB एवं कम्फेड की टीम आज उक्त स्थल का भौतिक निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। टीम द्वारा कुंदरबराज मार्ग होते हुए स्थल के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान NDDB की तकनीकी टीम, जिसमें असैनिक अभियंता शामिल थे, ने ग्रामीण अंचल अमीन एवं स्थानीय ग्रामीणों (गोबरदाहा, कोडासी आदि ग्रामों) के सहयोग से जीपीएस आधारित फोटोग्राफी कराई तथा भूमि की स्थिति, जल स्रोतों की उपलब्धता एवं आसपास के गांवों की भौगोलिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया। स्थल भ्रमण के उपरांत कुंदरबराज स्थित गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री गौतम कुमार द्वारा परियोजना हेतु जल की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी NDDB एवं कम्फेड की टीम को प्रदान की गई। इसी दौरान गोबरदाहा, कोडासी गाँव के जनजातीय समाज के लोगों के साथ भी संवाद स्थापित किया गया,उनके द्वारा प्रोजेक्ट की जानकारी पाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई,इससे उनके विकाश का मार्ग भी प्रशस्त होगा। निरीक्षण उपरांत टीम द्वारा जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सहायता, समुचित समन्वय एवं ग्रामीणों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके पश्चात टीम धरहरा प्रखंड के लिए प्रस्थान कर गई। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की सतत निगरानी एवं समुचित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके। इस प्रकार निरीक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

Lakhisarai, Bihar | Jun 6, 2026