सवाई माधोपुर। उदेई मोड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर नाकाबंदी के दौरान की गई।