राजपुर: योजनाओं के लिए 24 घंटे में भूमि एनओसी देने का निर्देश, उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
Rajpur, Buxar | Jun 12, 2026 उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद निहारिका छवि की अध्यक्षता में शुक्रवार को 4:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जिला परिषद बक्सर द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के लिए भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु सभी अंचलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।