नवाबगंज: बाराबंकी में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन, 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 25 साल से कर रहा था तस्करी
बाराबंकी में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत की गई है, जिसमें लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित उसका मकान और जमीन शामिल है।