उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली अंतर्गत कुराड़ गांव से वन्यजीव संरक्षण की एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहाँ एक भालू रातभर तारों के जाल में फंसकर खुद को निकालने के लिए कड़ा संघर्ष करता रहा। सुबह होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने भालू को सुरक्षित रूप से जाल से मुक्त कराया और उसे वापस उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से बेजुबान वन्यजीव की जान बचा ली गई, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।