सदर: इंस्टाग्राम की मोहब्बत पर महाराष्ट्र से काशी पहुंची युवती, शादी से इनकार पर युवती ने खाया जहर
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2026 सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत विवाद में हो गया। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक युवक की महाराष्ट्र के पालघर निवासी युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और मामला शादी तक पहुंच गया।