बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव निवासिनी किशोरी खुशी देवी उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री श्री राम ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया। जहा पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह 8 बजे शव के पोस्टमार्टम के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू किया।