मोठ: समथर कस्बे में स्ट्रीट लाइट पोल में उतरे करंट से खच्चर की मौत, दो लोग घायल; नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
Moth, Jhansi | Jun 28, 2026 समथर कस्बे में स्ट्रीट लाइट पोल में करंट आने से एक खच्चर की मौत और दो के घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। नगर पालिका ने सभी पोलों की जांच कराने की बात कही है।