आगरा: एक शातिर किस्म के अभियुक्त को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार, 1 तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद
Agra, Agra | Apr 24, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया व रेलवे स्टेशनों पर अपराधी घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी आगरा फोर्ट ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर किस्म के अभियुक्त को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक तमंचा व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।