आगरा: वाटर वर्क्स चौराहे के पास ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, दो लोग घायल
Agra, Agra | Apr 24, 2024 वाटर वर्क्स चौराहे के पास सर्वोदय अस्पताल के सामने एक ट्रक ने बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है, कि परिवार एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था।