करछना: अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को घूरपुर पुलिस टीम द्वारा राजापुर नहर पुलिया के पास से किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को घूरपुर थाना क्षेत्र के राजपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़ा गया अभियुक्त घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा बाजार का रहने वाला है।