सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से विदेशी ड्रग्स के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विदेशी ड्रग्स के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बरामद ड्रग नीदरलैंड की है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बरामद ड्रग्स को अपने कब्जे मे लिया।