पीलीभीत: दिलावरपुर में शराबी ने युवक पर किया हमला, युवक ने पुलिस से की शिकायत
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में शराब के नशे में युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी कपिल कुमार वर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह घर पर थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी घर में घुस आया और हमला कर दिया।