बांका: चूल्हे से निकली चिंगारी से मंझियारा गांव में लगी भीषण आग, पांच घर जलकर राख, तीन लोग आग से झुलसे
Banka, Banka | Apr 14, 2026 सदर प्रखंड क्षेत्र के मंझियारा गांव में मंगलवार दोपहर एक बजे खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। आग सबसे पहले गांव निवासी नेमानी पासवान के घर में लगी, जहां खाना बनाया जा रहा था। चिंगारी से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।